टीआरपी। Models of the ideal solar village and ideal solar city : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव में ऊर्जा विभाग की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना में लोगों की विशेष रुचि है। इस योजना के तहत लोगों को सूर्य के प्रकाश से बिजली बनाने की सुविधा मिलेगी, जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और लोगों को मुफ्त बिजली मिलेगी। प्रदर्शनी में बिजली से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। क्विज़ और कठपुतली के माध्यम से भी लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है। आदर्श ग्राम, आदर्श सोलर ग्राम और आदर्श सोलर शहर का मॉडल भी प्रस्तुत किया गया है।

सब्सिडी और सुविधाएं

केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी योजनाओं की जानकारी बैनर, पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से लोगों को दी जा रही है। ऊर्जा विभाग के ऐप मोर बिजली के माध्यम से बिजली विभाग की 36 प्रकार की सुविधाएं मोबाइल पर उपलब्ध कराई गई हैं।

See also  बंद पड़े वंदना पावर प्लांट की गिराई गई विशालकाय चिमनी : देखें VIDEO

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।