टीआरपी डेस्क। 2 Thousand Rupee Note : देशभर में एक बार फिर ₹2000 के नोट चर्चा में हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नया आंकड़ा जारी करते हुए बताया है कि नोटबंदी जैसी प्रक्रिया के लगभग डेढ़ साल बाद भी भारतीय बाजार में ₹5817 करोड़ के मूल्य के ₹2000 के नोट अब तक RBI में जमा नहीं हुए हैं। यह खुलासा ऐसे समय हुआ है जब ज्यादातर लोग मान चुके थे कि ये नोट पूरी तरह सिस्टम से बाहर हो चुके हैं।

RBI ने शनिवार को जारी अपने बयान में बताया कि 19 मई 2023 को जब ₹2000 के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की गई थी, उस वक्त इन नोटों का कुल मूल्य ₹3.56 लाख करोड़ था। अब यह घटकर सिर्फ ₹5817 करोड़ रह गया है। यानी, RBI के मुताबिक 98.37% ₹2000 के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं।

₹2000 के नोट अब भी मान्य ?

RBI ने स्पष्ट किया है कि ₹2000 के नोट अब भी कानूनी मुद्रा हैं, यानी उन्हें किसी भी लेनदेन में स्वीकार किए जा सकते हैं। हालांकि, इनकी छपाई बंद कर दी गई है और बैंक अब इन्हें दोबारा जारी नहीं कर रहे हैं। केंद्रीय बैंक ने बताया कि 19 मई 2023 से RBI के 19 रीजनल ऑफिस में इन नोटों को जमा या एक्सचेंज करने की सुविधा दी जा रही है। 9 अक्टूबर 2023 से जनता के लिए यह सुविधा और आसान की गई थी। लोग अब इंडिया पोस्ट के जरिए भी अपने ₹2000 के नोट किसी भी RBI कार्यालय में भेजकर अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं। ये कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं।

See also  सांसद मेनका गांधी के खिलाफ इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, PM को लिखा खत, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ माफी मांगे

कहां हैं बचे हुए ₹2000 के नोट

2 Thousand Rupee Note : RBI ने कहा कि वह समय-समय पर ₹2000 के नोटों की वापसी की स्थिति पर अपडेट जारी करता रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ नोट अभी भी ग्रामीण इलाकों या नगद-आधारित कारोबारों में फंसे हो सकते हैं। वहीं, कुछ लोग इन्हें स्मृति या कलेक्शन आइटम के तौर पर भी संभालकर रखे हुए हैं।