रायपुर। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था और महिलाओं के साथ हिंसा के मामलों में लगातार भाजपा पर हमलावर है। आज इसी कड़ी में महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर राजीव भवन में सुप्रिया श्रीनेत और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने साय सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में आधी आबादी के लिए जगह नहीं बची है। छत्तीसगढ़ भी महिलाओं के लिए असुरक्षा से अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर और भिलाई समेत प्रदेश के कई शहरों में इसी तरह के मामले सामने आए हैं। लेकिन सरकार दुराचारी को बचाने में जुट जाती है। आखिरकार सरकार क्यों दुराचारियों को संरक्षण दे रही और पीड़िाओं को न्याय के लिए दर- दर भटकना पड़ता है।

उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा छत्तीसगढ़ में पिछले 8 माह में 600 से अधिक रेप हुए हैं। जिनमें से 3000 अपराध महिलाओं के खिलाफ हुए। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार हो रहे हैं। लेकिन सरकार इन मामलों में पर्दा डालने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। आधी आबादी के साथ दुष्कर्म पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

See also  फोन टेपिंग मामले में मुकेश गुप्ता से अब EOW 12 जून को करेगी पूछताछ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।