रायपुर। मुख्यमंत्री निवास पर तीजा-पोरा तिहार की धूम है। परम्परागत ग्रामीण परिवेश में मुख्यमंत्री निवास सजा है। तीजा-पोरा तिहार मनाने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में पहुंच रही हैं।

मुख्यमंत्री निवास में महिलाएं तिहार मनाने को लेकर उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर आज महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी करेंगे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारम्परिक खेलकूदों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में तीजा पोरा , महतारी वंदन तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों फुगड़ी, कुर्सी दौड और रस्सी खींच का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री निवास पहुंची माताओं बहनों में खेलों के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

See also  BREAKING : PCCF चीफ राकेश चतुर्वेदी बने हेड आफ फारेस्ट फोर्स, देखें आदेश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।