महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहला प्रवास

रायपुर। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा 25 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही है। वे सुबह 8.45 को रायपुर विमानतल पर पहुंचेंगी। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नेटा डिसूजा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार आ रही है। महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा विमानतल पर स्वागत किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में महिला कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, डिजिटल सदस्यता अभियान प्रभारी विशाल मीणा, राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के प्रभारी सुनीता सेहरावत, शकुन डहरिया की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित होगें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  जवाब में देरी को लेकर स्पीकर ने मंत्रियों को दी हिदायत, सत्र में ही दिए जाएं उत्तर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।