Navratri Guidelines

Navratri Guidelines: रायपुर। विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आचार सहिंता लागु हो गया है। इसी बीच प्रशासन ने नवरात्रि के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है। इसमें दुर्गा स्थापना, रास गरबा से लेकर मूर्ति विसर्जन तक के लिए गाइडलाइन जारी की गई है।

दुर्गा पंडालों में बजेंगे सिर्फ धार्मिक गाने

गाइडलाइन के अनुसार सुबह 6:00 से रात 10:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग होगा। डांडिया, रास गरबा में हर किसी की एंट्री नहीं होगी। जिनके पास, पास होंगे केवल वही लोग आयोजन में हिस्सा ले सकेंगे। वहीं दुर्गा पंडालों में केवल धार्मिक गाने बजेंगे। नियम विरुद्ध डीजे धुमाल बजाने पर जप्ती की चेतावनी भी दी गई है।

दशहरे के लिए भी गाइडलाइन जारी

दशहरे को लेकर भी प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के मुताबिक दशहरे के दूसरे दिन तक प्रतिमा का विसर्जन किया जा सकेगा। प्रतिमा विसर्जन के दौरान ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है।

See also  विधायक दफ्तर के बाहर निराश युवक ने की खुदकुशी करने की कोशिश

Read More : – विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में नवरात्री पर 15 अक्टूबर से लगेगा मेला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।