बड़ी खबर: CRPF कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, 3 जवान घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुबह नक्सलियों ने सीआरपीएफ (CRPF) कैंप पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान तीन जवानों के घायल होने की खबर मिल रही है। बता दें यह कैंप लगभग एक महीने पहले ही खोला गया था। यह वारदात सुकमा के चिंतागुफा क्षेत्र की है।

मिली सूचना के अनुसार, एलमागुंडा में CRPF कोबरा बटालियन का कैंप है। इस पर सुबह करीब 6.10 बजे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुए इस हमले पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई फायरिंग के कुछ देर बाद नक्सली वहां से भाग निकले। हालांकि अभी इस हमले को लेकर पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।

नक्सलियों की इस फायरिंग में हेड कांस्टेबल हेमंत चौधरी, कांस्टेबल बसप्पा और कांस्टेबल ललित बाघ घायल हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी जवान CRPF 2nd बटालियन के बताए जा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।