पति ने कहा सपा को वोट देने, पत्नी ने बीजेपी को चुना, महिला को घर से निकाला और दी तीन तलाक की धमकी

टीआरपी डेस्क। उत्तरप्रदेश के बरेली जिले में एक महिला के साथ सिर्फ इसलिए अत्याचार हुए क्योंकि उसने यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया था। बरेली के एजाजनगर गौंटिया में एक महिला को बीजेपी को वोट देने की वजह से घर से निकाल दिया गया और उसे तीन तलाक देने की धमकी भी दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा को वोट देने से नाराज उजमा अंसारी को घर से निकाल दिया। पति ने तलाक की धमकी दी है। उजमा की गुहार पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति ने सपा को वोट देने कहा था

उजमा अपने पति के साथ किराये के मकान में रह रही थी। 12 फरवरी उनके पति के मामा तैयब ने उनके घर आकर उन्हें सपा को वोट को देने को कहा। लेकिन उन्होंने सपा को वीते न देकर भाजपा को वोट दिया। उजमा की इस बात से नाराज होकर उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया और तीन तलाक देने की धमकी दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।