दुर्ग जिले में पहुंचा कोरोना का नया स्ट्रेन! मुंबई से लौटे एक परिवार के दो बच्चे पॉजिटिव, जांच के लिए सैंपल रायपुर भेजा गया

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र से सड़क मार्ग के जरिए दुर्ग पहुंचे एक परिवार दो बच्चों की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि यह परिवार 7 अक्टूबर को दुर्ग पहुंचा है। 6 और 12 साल के दोनों बच्चों का उपचार चल रहा है। मॉडल टाउन में रहने वाले परिवार के दोनों बच्चे मुंबई से आए हैं, इसलिए उनके कोरोना में नए स्ट्रेन होने का संदेह जताया जा रहा है।

बता दें कि कल ही के दिन जिले में तीन अन्य भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुंबई से लौटे परिवार के बच्चों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इस बारे में CMHO का कहना है कि दोनों बच्चों का सैंपल नए स्ट्रेन की जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा।​

​​​​​​CMHO डॉ. गंभीर सिंह ने बताया कि नए स्ट्रेन को लेकर पूरा स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। जो बच्चे मुंबई से आए हैं उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है, लेकिन वह सामान्य हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। अगर टेस्ट में नए स्ट्रेन के लक्षण आए तो आगे के एहतियात बरती जाएगी। साथ ही परिवार के सदस्यों को क्वारैंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

See also  Mission 2024: मंत्री अफसरों को मिला 100 दिन का टॉस्क, हर हफ्ते देनी होगी रिपोर्ट, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी विष्णुदेव साय सरकार

जिले में अब तक 14 लाख से अधिक का वैक्सीनेशन

बता दें कि दुर्ग जिले में अब तक 14 लाख 15 हजार 984 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा चुका है। 7 अक्टूबर को एक ही दिन में जिले में 7984 लोगों को कोरोना की टीका लगाया गया। लोगों को कोरोना टीके की दोनों डोज लग जाएं इसके लिए कोवीशील्ड और कोवैक्सीन के टीके अलग-अलग सेंटर में लगाए जा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।