टीआरपी डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में शूटआउट की खबर है। गुरुग्राम के फर्रुखनगर स्थित एसजीटी यूनिवर्सिटी में आज शुक्रवार 8 अक्टूबर को मेडिकल के फाइनल ईयर के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लॉ में पढ़ाई करने वाले लक्की नाम के छात्र पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है पुलिस इसे गर्लफ्रैंड विवाद बता रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विनीत है जो MBBS फाइनल ईयर का छात्र था। यूनिवर्सिटी में पार्क के बाहर विनीत और लक्की के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद लक्की ने विनीत पर फायरिंग कर दी, जिसमें विनीत घायल हो गया। आनन-फानन में विनीत को यूनिवर्सिटी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद लक्की और उसके दोस्त मौके से फरार हो गए। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि लक्की और विनीत के बीच किसी छात्रा को लेकर आपस में विवाद हुआ था, जिसके बाद लक्की ने वारदात को अंजाम दिया। मामले की गहराई से जांच करने के लिए पुलिस यूनिवर्सिटी के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

See also  सिंगापुर से मिला कोरोना का नया वैरिएंट बच्चों के लिए खतरनाक, CM केजरीवाल की केंद्र सरकार से तत्काल हवाई सेवाएं बंद करने की अपील

इसके अलावा जिस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस वक्त जो लोग वहां मौजूद थे उनसे भी पुलिस ने जानकारी इकट्ठा की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले की तफ्तीश को पूरा कर लिया जाएगा। एसजीटी यूनिवर्सिटी में हुए गोलीकांड के बाद जहां छात्रों में भय का माहौल है तो वहीं यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।