रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिहाज से आज का दिन बेहद खास रहा। प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए चल रही कश्मकश अब पूरी तरह खत्म हो गई है। बता दें कि भाजपा की उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित घोषित कर दी गई हैं।

बता दे कि छत्तीसगढ़ की दोनों प्रमुख पार्टियों ने महिलाओं पर भरोसा जताया था, और अब दोनों ही बिना किसी चुनावी मुकाबले के संसद के उच्च सदन तक पहुंच गई हैं।

इन दोनों सीटों के लिए केवल दो ही नामांकन दाखिल हुए थे। भाजपा ने जहां लक्ष्मी वर्मा को अपना चेहरा बनाया था, वहीं कांग्रेस ने अनुभवी नेता फूलोदेवी नेताम पर दांव खेला था। बता दें कि नामांकन की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अब स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। निर्वाचन अधिकारी की घोषणा के बाद अब इन दोनों ही सीटों पर मतदान की आवश्यकता नहीं रह गई है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।