रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित है और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने यह महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए प्रदेशवासियों से किसी भी प्रकार की पैनिक खरीदी या अनावश्यक ईंधन संग्रहण से बचने की अपील की है।

अफवाहों से आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य

खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में कुछ पंपों के ड्राई आउट होने से फैली अफवाहों के कारण अचानक ईंधन की खपत में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई थी। शासन और ऑयल कंपनियां पूरी स्थिति पर लगातार चौबीसों घंटे नजर बनाए हुए हैं। सभी संचालित 2,516 पेट्रोडीजल पंपों पर नियमित रूप से आपूर्ति बहाल की जा रही है ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि रायपुर शहर के कुल 326 पंपों में से केवल 35 पंप और बिलासपुर के 156 पंपों में से महज 13 पंप अस्थायी रूप से ड्राई आउट हुए हैं। इन प्रभावित पंपों को भी बहुत जल्द नया स्टॉक उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्रशासन ने जनता से भ्रम में न आने का आग्रह किया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।