टीआरपी। exploited the innocent child : रायपुर की एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय, जघन्य और घृणित घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। यह केवल अपराध नहीं, बल्कि समाज और मानवता पर सीधा हमला है। घटना में संलिप्त रिटायर्ड कर्मचारी पर जहां पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने आरोपी के मकान पर नोटिस चस्पा करवाकर अवैध निर्माण को ढहाने का आदेश दिया है। महापौर ने कहा है कि ऐसी जघन्य घटना करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

महापौर मीनल चौबे स्वयं संबंधित आरोपी की दुकान पर पहुँचीं और नगर निगम रायपुर की ओर से अवैध निर्माण पर मौके पर ही नोटिस चस्पा कराया गया। साथ ही चेतावनी दी कि यह केवल नोटिस नहीं, बल्कि कानून का सीधा संदेश है कि अपराधियों के लिए अब कोई ढाल नहीं बचेगी। मासूम बच्चियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। ऐसे दरिंदों के लिए न समाज में जगह है, न प्रशासन में कोई रहम।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।