टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी में जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद कुलदीप को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री भानु प्रकाश चंद्रा और आम आदमी पार्टी ने विष्णु प्रसाद को यह प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी की सौगात दी।

बता दें जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद कुलदीप आए दिन क्षेत्र की जनता के लिए अपने निष्ठा, लगन से जनता के हित के कार्यों में जुटे रहते हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रति इनकी निष्ठा लगन व आचरण को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के अनुशंसा पर आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

विष्णु प्रसाद कुलदीप के इस पद पर आने से आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों में विशेष रुझान बढ़ेगा इसकी अनुशंसा देखने को मिल रही है। विष्णु प्रसाद कुलदीप एक प्रखर प्रवक्ता के रूप में जाने जाते हैं जिसका विशेष लाभ आम आदमी पार्टी की सही एवं सुचारु प्रगति देखने की संभावना जताई जा रही है।

See also  भाजपा ने जारी किया "मोदी की गारंटी" : किसानों से 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा, गरीब महिलाओ को 500 में मिलेगा सिलेंडर, देखें घोषणा पत्र...

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जी जिम्मेदारी माइन पर विष्णु प्रसाद कुलदीप का कहना है कि “आम आदमी पार्टी द्वारा मुझे प्रदेश प्रवक्ता छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है, जो कि मेरे लिए बहुत ही हर्ष उत्साहित है।” इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी का भी साभार धन्यवाद किया है तथा साथ ही साथ क्षेत्र की जनता को भी आभार व्यक्त किया है कि मुझे अपनी जिम्मेदारियां निभाने में क्षेत्र की जनता का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। जिसकी वजह से वे अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और लगन से अंजाम दे पाते हैं।”

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।