टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच चुनावी राज्यों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी कर दिया है। तीन वर्ष से एक ही जगह पर डटे अधिकारियों को हटाया जाए। आयोग ने स्थानांतरण-पदस्थापना की डेडलाइन 31 जुलाई 2023 तय कर दी है।

सूत्रों की मानें तो इसके लिए मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया है। बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम व तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में नवंबर-दिसंबर में चुनाव प्रस्तावित है। लिहाजा अब पांच महीने का समय बचा है। ऐसे में चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी है।

राज्य सरकारों को 31 जुलाई तक हर हाल में ऐसे में अफसरों के तबादले के लिए डेडलाइन जारी की है। इस आदेश का पालन कर जानकारी भी भेजने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ में पिछली बार विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान भी आयोग द्वारा इस तरह के निर्देश जारी किएगए थे। पिछली बार अक्टूबर में चुनाव की घोषणा हुई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।