रायपुर : आज (5 जून) सभी जगह विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर CM हाउस में आंवले का पौधा रोपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव भी उपस्थित थे। वहीं सीएम बहल ने प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और उसे जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की है।

See also  Speeches of Governor, CM and BJP on reservation bill -राज्यपाल ने CM..तो CM ने BJP पर थोपा