छत्तीसगढ़ विधानसभा

टीआरपी डेस्क। बजट सत्र का चौथा दिन भी विधानसभा में हंगामेदार रहा। सवाल-जवाब के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और प्रश्नकाल में 5 सवाल भी पूरा नहीं हो सका। इस बीच धमतरी में कामर्शियल कांप्लेक्स निर्माण में गड़बड़ी को लेकर विपक्ष ने वाकआउट भी कर दिया।

धमतरी विधायक रंजना साहू ने सदन में नगर निगम धमतरी के बालक चौक में व्यावसायिक परिसर के निर्माण में लेटलतीफी और गड़बड़ी का आरोप लगाया। रंजना साहू का आरोप था कि विभाग से बिना तकनीकी और प्रशासकीय स्वीकृति मिले बगैर ही टेंडर जारी कर दिया। इतना ही नहीं आधा-अधूरा निर्माण कार्य होने के बावजूद ठेकेदार की अमानत राशि वापस कर दी गयी।

एक ही सवाल के दो – दो उत्तर

विधायक रंजना साहू ने इस दौरान एक सवाल के दो-दो उत्तर दिये जाने और सूचना का अधिकार व विधानसभा में दी जा रही जानकारी को अलग-अलग बताते हुए विभाग और अधिकारियों पर मंत्री को गुमराह करने का आरोप लगाया। रंजना साहू के सवाल के जवाब में शिव डहरिया ने कहा कि दो-दो बार परिसर निर्माण के लिए तकनीकी स्वीकृति इसलिए देनी पड़ी क्योंकि पहली बार में काम पूरा नहीं हुआ, तो दूसरी बार काम को शुरू कराया गया।

मंत्री डहरिया ने दी यह सफाई

मंत्री शिव डहरिया ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि एग्रीमेंट के मुताबिक व्यापारियों को निर्माण के लिए पैसा देना था। 3 करोड़ से ज्यादा का वर्क आर्डर था, लेकिन 5 लाख रुपये के आसपास जमा किया गया। वहीं ठेकेदार ने करीब 45 लाख रुपये से ज्यादा काम करा दिया था, पैसा नहीं मिलने की वजह से काम को रोक दिया गया। बाद में अब फिर से सरकार ने वहां काम शुरू कराया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।