ड्रॉप आउट
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। जशपुर जिले के सरकारी स्कूल की 2 शिक्षिकाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। जिसके बाद से पूरे प्रशासन और बच्चों के परिजनों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल को हाल ही में 2 या 3 दिन पहले ही खोला गया है।

शिक्षिकाओं के संक्रमित मिलने के बाद आनन-फानन में सभी बच्चे खोलना टेस्ट कराने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि बच्चों की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में सभी बच्चे फिर से स्कूल में पहुंचने लगे थे ।

बता दें कि कल प्रदेश में 247 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी। 176 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।