रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पटवारी संघ अपनी मांगों को लेकर अड़ा हुआ है। सरकार के सख्त आदेश के बावजूद भी पटवारी बुधवार को भी धरने पर बैठे रहे। इतना ही नहीं आज पटवारियों ने एस्मा (ESMA) आदेश की कॉपी भी जला दी। उन्होंने शासन की ओर से ESMA लगाए जाने को तुगलकी फरमान कहा है।

पटवारी संघ ने आज धरना स्थल पर एस्मा कॉपी जलाकर इसका विरोध जताया। इस दौरान पटवारियों ने कहा कि बातचीत का रास्ता अब भी खुला है। सरकार इस संबंध में पहल करे। एस्मा लगाया, लेकिन आदेश की कॉपी तक नहीं दी। हम तैयार हैं, सरकार चाहे जो कार्रवाई कर ले।

बता दें कि पटवारियों के हड़ताल से विद्यार्थियों को जाति निवास और आय प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी हो रही है। सरकार द्वारा जारी एस्मा आगामी 3 महीनों तक प्रभावशील रहेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Holi celebration in Raipur : कल आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, कई कारोबारी और सियासत से जुड़े चेहरे ने लगाए ठुमके

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।