Gautam Adani: अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी ने फिर ऊंची छलांग लगाते हुए एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। सिर्फ एक दिन में ही गौतम अडानी ने रिकॉर्ड कमाई की है। 24 घंटे के दौरान इनकी संपत्ति में 52.5 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। वहीं एशिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर मुकेश अंबानी है। Gautam Adani Net Worth

दुनिया के अमीरों में गौतम अडानी 18 नंबर पर पहुंच गए हैं. इस बड़ी छलांग के बाद अडानी ने चीन के अरबपति झोंग शानशान को पीछे छोड़ा है। चीनी अरबपति अमीरों की लिस्ट में 19वें नंबर पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 61.9 अरब डॉलर है। बता दें कि झोंग शानशान काफी समय से एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर थे, लेकिन बीच में गौतम अडानी ने इन्हें पीछे छोड़ा था। बाद में फिर चीनी अरबपति ने पलटी मारी थी और एक बार फिर ये पीछे हो चुके हैं।

See also  Raja Raghuvanshi Murder Case : हत्याकांड में 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल…

गौतम अडानी की नेटवर्थ
भारत और एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने बुधवार को 52.5 लाख डॉलर की कमाई की थी, क्योंकि इनकी कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई थी। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, अब गौतम अडानी की नेटवर्थ 62.3 अरब डॉलर हो चुकी है। हालांकि इस साल गौतम अडानी की संपत्ति में 58.2 अरब डॉलर का नुकसान भी हुआ है।