जगदलपुर। मंगलवार को नगरनार थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल से दर्शन कर लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई, 25 से अधिक घायल हो गए हैं। तो वहीं वाहन चालक पर लोगों ने हमला कर दिया था।

उसे किसी तरह पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। ये जानकारी सीएसपी हेमसागर सिदार ने दी। उन्होंने बताया कि सभी 25 घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। जहां उनका इलाज हो रहा है। मृतकों के शवों का पंचनामा करवा कर उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की तहकीकात जारी है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  श्रम दिवस विशेषः एक ऐसा सेंटर जहां डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन में लिखते है बोरे बासी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।