रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब जनता और भाजपा और कांग्रेस के घोषणा पत्र का इंतजार है। दोनों ही पार्टियों का घोषणा पत्र करीब करीब तय भी है, लेकिन दोनों ही पार्टियों धान की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं कर रही है।

बता दें कि पहले चरण का चुनाव 7 नवम्बर को है, मगर अभी तक किसी भी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक GFXIN बीजेपी का फोकस धान की कीमत के साथ मुफ्त शिक्षा, कर्मचारियों के नियमितिकरण, आयुष्मान योजना को ओडिशा की तर्ज पर लागू करने और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर है।

बीजेपी घोषणा पत्र समिति के सदस्य चंद्रशेखर साहू का कहना है कि हमारे पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के धान, किसान और गोबर का तोड़ है। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तर्ज पर बीजेपी ने भी जनता से सुझाव लेकर अपने घोषणा पत्र को तैयार किया है। बीजेपी का दावा है कि जन घोषणा पत्र जनभावना के अनुरूप होगा, और भाजपा उन्हीं वादों को शामिल करेगी, जिसे वो धरातल पर पूरा कर सकेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।