प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब 12 साल के कार्यकाल में पहली बार मोदी सरकार सदन में किसी संविधान संशोधन बिल को पास कराने में असफल रही है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री महिला आरक्षण और सीटों की संख्या बढ़ाने (परिसीमन) को लेकर सरकार का अगला कदम स्पष्ट करेंगे।

संसद में क्या हुआ? (54 वोटों से गिरा बिल)

शुक्रवार को लोकसभा में संविधान का 131वां संशोधन बिल पेश किया गया था। इस बिल का उद्देश्य लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करना और महिला आरक्षण को 2029 से पहले प्रभावी बनाना था।

  • वोटिंग का गणित: कुल 528 सांसदों ने वोट डाले।
  • पक्ष में: 298 वोट। | विपक्ष में: 230 वोट।
  • क्यों गिरा बिल? संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई (352 वोट) बहुमत की जरूरत थी, जिससे सरकार 54 वोट दूर रह गई।

संबोधन के संभावित मुख्य बिंदु

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री अपने संबोधन में निम्नलिखित विषयों पर बात कर सकते हैं:

  • नारी शक्ति का अपमान: सरकार विपक्ष पर महिला आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगा सकती है।
  • अगला विकल्प: क्या सरकार अब नई जनगणना (2027) का इंतजार करेगी या किसी अन्य विधायी रास्ते पर विचार करेगी?
  • राष्ट्रीय सुरक्षा और ऊर्जा: चूंकि आज पीएम ने CCS की बैठक भी की है, वे पश्चिम एशिया संकट और देश की ऊर्जा सुरक्षा पर भी अपडेट दे सकते हैं।

पहले भी कर चुके है बड़े ऐलान

तारीखप्रमुख घोषणा
8 नवंबर 2016नोटबंदी (500-1000 के नोट बंद)
8 अगस्त 2019अनुच्छेद 370 का खात्मा
24 मार्च 2020देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा
12 मई 2020आत्मनिर्भर भारत (20 लाख करोड़ का पैकेज)
18 अप्रैल 2026? (आज रात का संबोधन)

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।