रविवार, 1 नवंबर 2026 रवि, 1 नव॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

CM साय को PM मोदी का पत्र, छत्तीसगढ़ से अपने पुराने जुड़ाव और बस्तर के बदलाव पर कही ये बात

CM साय को PM मोदी का पत्र, छत्तीसगढ़ से अपने पुराने जुड़ाव और बस्तर के बदलाव पर कही ये बात
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • PM Modi Letter to CM Sai: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर प्रदेश के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद किया।
  • प्रधानमंत्री ने पत्र में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और प्राकृतिक विरासत का उल्लेख किया।
  • उन्होंने कहा कि संगठन के दिनों से ही उनका छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है।
  • साथ ही, माओवाद प्रभावित रहे बस्तर में हो रहे बदलाव पर भी खुशी जताई।

PM Modi Letter to CM Sai: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर प्रदेश के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद किया। प्रधानमंत्री ने पत्र में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और प्राकृतिक विरासत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संगठन के दिनों से ही उनका छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है। साथ ही, माओवाद प्रभावित रहे बस्तर में हो रहे बदलाव पर भी खुशी जताई।

सरगुजा से बस्तर तक की संस्कृति का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा कि उन्होंने सरगुजा से लेकर बस्तर तक छत्तीसगढ़ की विविधतापूर्ण संस्कृति को करीब से जाना और समझा है। प्रदेश की जनजातीय परंपराएं, लोक संस्कृति और यहां के लोगों का अपनापन छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान हैं।

उन्होंने अपने पुराने अनुभवों को याद करते हुए प्रदेश के सांस्कृतिक वैभव के प्रति जुड़ाव व्यक्त किया। प्रधानमंत्री के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और यहां के लोगों से उनका रिश्ता संगठन के दिनों से ही रहा है।

बस्तर में बदलाव पर PM मोदी ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री ने पत्र में बस्तर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कभी माओवाद से त्रस्त रहा बस्तर अब बदलाव के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और यह गर्व की बात है।

उन्होंने बस्तर में बदलती परिस्थितियों और विकास की दिशा में बढ़ते कदमों को सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री ने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान के साथ उसके बदलते परिदृश्य को भी रेखांकित किया।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन