विशेष संवाददाता, विजय पचौरी, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ का बस्तर जो कि नक्सल क्षेत्र कहलाता है। जहां तैनात जवानों द्वारा आए दिन नक्सलियों से लोहा लिया जा रहा है। दिनरात नक्सलियों से चलने वाले संघर्ष के बीच कईबार पुलिस का मानवीय चेहरा भी देखने को मिलता है। इसी क्रम में आज एक बार फिर जगदलपुर सीएसपी हेमसागर सिदार ने एक परिवार की समस्या को सुनकर उन्हें अपने वाहन से गांव तक सुरक्षित पहुंचाया।

गरीब परिवार की मदद

आपको बता दें की दशापाल निवासी चयन सिंह सेठिया और उनका परिवार जगदलपुर किसी काम से गया हुआ था। जब नगर के सीएसपी को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने उस परिवार की समस्याओं की जानकारी स्वयं ली। इस दौरान उन्हें हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। जब सीएसपी हेमसागर सिदार को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली कि चयन सिंह सेठिया गरीब हैं और चलने और देख पाने में असमर्थ हैं तो हेमसागर सिदार ने अपने वाहन के जरिए उन्हें जगदलपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर उनके गांव पहुंचाया। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों के साथ भी चर्चा की। सीएसपी ने चयन सेठिया और उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की।

See also  Placement Camp : शिक्षित युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका! इस दिन लगेगा प्लेसमेंट कैम्प, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती...

पेश की मानवता की मिसाल

आपको बता दें कि सीएसपी के इस काम की सराहना गांव के साथ साथ नगर के कई लोगों ने की है। सीएसपी हेमसागर सिदार जगदलपुर से पहले घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगरगुंडा में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसी के साथ बस्तर के आदिवासियों के हित के लिए एवं सामाजिक कल्याण के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। साधारण स्वभाव और सफल मिलनसार छवि रखने वाले जगदलपुर के सीएसपी हिमसागर सिदार ने आज फिर एक बार ना सिर्फ अपने विभाग का नाम रोशन किया है बल्कि अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के लिए भी मानवता की एक बड़ी मिसाल कायम की है। वहीं पुलिस द्वारा की गई मदद के लिए पूरे सेठिया परिवार ने बस्तर पुलिस को धन्यवाद दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।