रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान के अच्छे उत्पादन को देखते हुए सरकार धान से इथनॉल बनाने का फैसला किया है। इसके लिए देश-विदेश के इंवेस्टर्स को आमंत्रित किया जाएगा। यह बात खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही।

मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक में सोसाइटी में चना आने के बाद भी वितरित नहीं किये जाने पर नाराजगी जताई। इसी के साथ उन्होंने गड़बड़ी की जांच कराने के भी आदेश दिए। इसके पहले उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रचलित सभी राशन कार्डों का नवीनीकरण होगा। पंचायतों और नगरीय निकायों में विशेष अभियान के तहत कार्डों का नवीनीकरण होगा। साथ ही साथ नए राशन कार्ड भी बनाए जाएंगे। सीएम बघेल ने अधिकारियों से राशन कार्ड बनाने में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने और फर्जी राशन कार्ड न बनाने की सख्त हिदायत भी दी।

इसके अलावा अधिकारियों से अनुसूचित और गैर अनुसूचित क्षेत्र में, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, मिट्टी तेल के वितरण पर जोर दिया। बैठक में मौजूद खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राशन दुकानों से गुड़ वितरण के विकल्प पर भी विचार किया जाए। ताकि गन्ना प्रोसेसिंग वाले कारखाने सशक्त होंगे। इस दौरान सचिव खाद्य ने कहा कि राशनकार्ड बनाते समय आधार, एसएससी और वोटर लिस्ट से मिलान किए जाने पर जोर दिया। साथ ही एपीएल का भी राशन कार्ड बनेगा।

See also  सीमा पर लद्दाख से अरुणाचल तक चीन ने बढ़ाई सेना की तैनाती, LAC पर बढ़ रही भारतीय सेना की संख्या

खाद्य सुरक्षा को मजबूत आधार दिए जाने हेतु शासन द्वारा लिए गए निर्णय

  • 65 लाख परिवारों का बनेगा राशन कार्ड
  • हर राशन कार्ड पर मिलेगा 35 किलो चावल
  • परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक होने पर प्रति सदस्य 7 किलो अतिरिक्त चावल
  • एपीएल परिवारों को 10 रु प्रतिकिलो की दर से मिलेगा चावल

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।