शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचे युवक को पुलिस ने गुंडों की तरह बेदम पीटा- देखें वीडियो

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी में आयोजित शिव महापुराण कथा का आज अंतिम दिन है। रविवार दोपहर 1 बजे कथा का समय निर्धारित है। यही वजह है कि आज कथा स्थल में सुबह से ही लोगो की भीड़ उमड़ रही है। कथा स्थल में जाने के लिए पास की व्यवस्था भी की गई है।

इसी तरह कथा सुनने गए एक युवक की पुलिस ने जम कर पिटाई कर दी। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मारपीट भी ऐसी जैसे किसी सड़क में गुंडों के बीच मारपीट चल रही हो। वीडियो में पुलिस के बड़े अधिकारी भी मारपीट करते नजर आ रहे। आखिर ये किस तरह से पुलिस व्यवस्था संभाल रही है यह समझ नही आ रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक पास के साथ पहले अपने परिवार को कथा सुनने के लिए अंदर भेज कर खुद भी अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। इस बीच पुलिस ने उसे रोक लिया। युवक ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका परिवार अंदर है और उसके पास भी कथा का पास है। तो पुलिस ने भीड़ होने का हवाला देकर उसे जाने से रोक दिया। इसी बीच पुलिस कर्मचारियों ने बहस कर रहे हो यह कहते हुए युवक की पीटाई शुरू कर दी।

See also  छग कांग्रेस प्रभारी शैलजा का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर की अगुवानी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।