टिकट के कटने पर 6 बार के BJP विधायक ने छोड़ा बीजेपी का साथ, पार्टी में बढ़ी टेंशन

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को झटका लगा है। वडोदरा जिले के वाघोडिया सीट से विधायक मधु श्रीवास्तव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि मधु छह बार के बीजेपी विधायक रहे हैं।

उनकी छवि एक दबंग और बाहुबली नेता की भी है। मधु श्रीवास्तव ने वडोदरा वर्कर्स कन्वेंशन में अपने इस्तीफे की घोषणा की। बीजेपी ने इस बार चुनाव में मधु श्रीवास्तव को टिकट नहीं दिया, जिसकी वजह से वे नाराज बताए जा रहे थे। अब वह निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, जिससे भाजपा की टेंशन बढ़ गई है।

पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मधु श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता काफी दुखी हैं कि मुझे पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया और उन्हीं कार्यकर्ताओं ने मुझसे पार्टी से इस्तीफा देने के लिए कहा। उन्होंने बीजेपी को अब तक उनका सपोर्ट करने के लिए धन्यावाद किया और दावा किया कि उन्होंने एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं किया।

See also  खड़गे की 'किसान जवान संविधान' जनसभा से पहले साइंस कॉलेज मैदान जलमग्न, देखें वीडियो

गुजरात में भी बागी नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने से खफा पार्टी के कम से कम एक मौजूदा विधायक और चार पूर्व विधायकों ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की धमकी दी है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा।

भाजपा ने अब तक कुल 182 विधानसभा क्षेत्रों में से 166 क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी के कुछ असंतुष्ट नेताओं ने कहा है कि वे अपने समर्थकों से परामर्श करने के बाद अपना अगला कदम उठाएंगे, लेकिन भाजपा के पूर्व विधायक हर्षद वसावा ने शुक्रवार को नंदोड (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।