himachal pradesh election - CONG. से CM भूपेश का नाम BJP से कोई भी नहीं स्टार प्रचारक
himachal pradesh election - CONG. से CM भूपेश का नाम BJP से कोई भी नहीं स्टार प्रचारक

पूर्व सीएम बोले छग. को अय्याशी का अड्डा मत बनाइये, बघेल ने कहा पहले बीजेपी बंद करे हॉर्स ट्रेडिंग

विशेष संवादाता, रायपुर। झारखंड की सियासी गर्मी ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को भी गरमा दिया है। बीजेपी झारखंड के विधायकों को छत्तीसगढ़ में लाये जाने से लेकर उनके आवभगत को लेकर हमलावर है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर चुनौती भरे अंदाज में कहा है कि छत्तीसगढ़ को अय्याशी का अड्‌डा मत बनाइए।

वहीं बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बीजेपी के आरोपों और रमन सिंह को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, जब भाजपा दूसरे दलों के विधायकों को उठाकर ले जा रही थी तो रमन सिंह चुप क्यों थे? सीएम बघेल यहीं नहीं रुके और कहा कि बीजेपी पहले झारखंड में हॉर्स ट्रेडिंग जो कर रही है वो रोके।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के सीनियर ऑब्जर्वर के तौर पर कांग्रेस की बैठक लेने शिमला रवाना हुए हैं। दिन भर की बैठकों के बाद उनके शाम तक रायपुर लौट आने का कार्यक्रम है। रायपुर हवाई अड्‌डे पर रवाना होने से पहले उन्होंने डॉ. रमन सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

See also  CG Board Result : मई में आ सकते हैं 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम, जानें कैसे करें Result चेक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, डॉ. रमन सिंह को यह देखना चाहिए कि कर्नाटक के विधायक, महाराष्ट्र के विधायक, राजस्थान के विधायक ,मध्यप्रदेश के विधायक, दूसरी पार्टी के विधायक जब उठा उठाकर ले गए तब उनकी बोलती बंद क्यों थी? वो चुप क्यों थे? उस समय बोलना था! ये तो हमारी पार्टी के लोग हैं। हमारे गठबंधन के लोग हैं। इसमें उनको तकलीफ क्यों हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, उनको (डॉ. रमन सिंह) तकलीफ हो रही है क्योंकि अगर खुला छोड़ देते तो वो वहां खरीद फरोख्त करते। मुख्यमंत्री ने कहा, अन्य राज्यों में जब खरीद फरोख्त हो रही थी डॉ. रमन सिंह चुप क्यों थे? जिस प्रकार से महाराष्ट्र में बात चल रही है पचास खोखा, झारखंड में बात चल रही है बीस-बीस खोखा रमन सिंह जी उसका जवाब दें। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा हार्स ट्रेडिंग कर रही है। उसकी वजह से झारखंड के विधायकों को छत्तीसगढ़ लाया गया है।

See also  चार हजार डीजल व दो हजार लीटर पेट्रोल रहेगा रिजर्व

रमन सिंह ने मंगलवार शाम यह पोस्ट किया था

दरअसल मंगलवार को आबकारी विभाग की एक गाड़ी से नवा रायपुर के मेफेयर रिसार्ट में शराब भेजे जाने का मामला सामने आया था। झारखंड के विधायकों को उसी रिसॉर्ट में ठहराया जाना था। इसी से जोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। उन्होंने लिखा, भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए! छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं। असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायको का डेरा। इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।