छत्तीसगढ़ में बीमार बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को आज से प्रिकॉशन डोज लगना शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से बीमार बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का तीसरा टीका प्रिकॉशन डोज लगना शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में 22.60 लाख लोगों को कोरोना का तीसरा टीका लगना है। सुबह 10.30 बजे टीकाकरण की यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत ने बताया, प्रदेश में कोरोना टीके की बूस्टर डोज पहले से संचालित केंद्रों पर ही लगाई जाएगी। अतः लोगों को बूस्टर डोज के लिए भटकने या अलग से पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं है। केंद्र पर पहुंचने पर पहले पंजीयन के समय इस्तेमाल पहचान पत्र और मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल करना जरूरी है।

बता दें कि इसके लिए 16 लाख से अधिक ऐसे बुजुर्ग अनुमानित हैं जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इनके साथ तीन लाख 40 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों और 3 लाख 20 हजार के करीब फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना टीके की यह तीसरी डोज लगनी है।

See also  निर्विरोध विधानसभा उपाध्यक्ष चुने गए मनोज मंडावी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

ऐसे सभी लोग जिनके दूसरे डोज के बाद 9 महीने का समय बीत गया है, इस डोज के लिए पात्र होंगे। ऐसे लोगों को प्रिकॉशन डोज के रूप में एक अतिरिक्त खुराक लगाई जाएगी। 10 जनवरी को जिले के 37 सरकारी कार्यालयों में सुबह 10.30 बजे से टीकाकरण शुरू हो चुका है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।