रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बस्तर प्रवास को लेकर मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में बस्तर पंडुम के संभागीय कार्यक्रम के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा सेवाएं, आवागमन और व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से मौके पर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही रायपुर कलेक्टर को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में जनसंपर्क एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, गृह विभाग की सचिव नेहा चंपावत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

See also  छत्तीसगढ़ के 39 छात्र-छात्राओं की यूक्रेन से हुई सकुशल वापसी, गृह नगर जाने के लिए शासन ने कराया एयर टिकट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।