भाजपा के दिग्गज नेताओं के खिलाफ बोधघाट थाने में रेलवे पुलिस ने दर्ज कराई शिकायत

टीआरपी डेस्क। रेलवे आवासीय कॉलोनी में अवैध रूप से रेलवे की जमीन पर कब्जा करने वालों को हटाने की कार्रवाई का मामला थाने पहुंच चुका है। रेलवे पुलिस ने बोधघाट थाने में इसकी शिकायत करते हुए विवाद में शामिल भाजपा नेताओं की पहचान भी बताई है।

रेलवे पुलिस ने शिकायत में कहा है कि रेलवे के स्थानीय कार्यालय (वरिष्ठ अनुभाग अभियंता कार्य) पहुंचे भाजपाइयों ने रेलवे के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही रेलवे द्वारा अतिक्रमण के सर्वेक्षण के लिए गठित टीम के एक सदस्य के साथ कुछ भाजपाइयों ने धक्कामुक्की की।

इसमें पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव समेत कई भाजपा नेताओं के खिलाफ बोधघाट थाना, जगदलपुर में रेलवे पुलिस ने शिकायत की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  दामाखेड़ा में हिंसा; प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम पर हमले से फैला तनाव, कई गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।