Chhattisgarh, Kumhari Flyover, Raipur-Bhilai National Highway

रायपुर/भिलाई। दुर्ग के कुम्हारी में निर्माणाधीन 800 मीटर लंबा फ्लाई ओवर 31 अक्टूबर से दो पहिया वाहन चालकों के लिए खोला जा सकता है। जाम को देखते हुए NHAI ने यह निर्णय लिया है।

फ्लाई ओवर खुल जाने से सर्विस रोड से 30 हजार से अधिक दो पहिया वाहनों के ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। इससे फोर व्हीलर और हैवी व्हीकल सर्विस रोड से आसानी ने निकल पाएंगे।

हाल ही में PWD सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने गत 23 सितंबर को यहां का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरान NHAI के अधिकारियों और फ्लाई ओवर का निर्माण कर रही एजेंसी के इंजीनियर्स को जमकर फटकारा था।

कलेक्टर की फटकार के बाद ठेका कंपनी ने कुम्हारी फ्लाई ओवर को दो पहिया वाहन के लायक तैयार कर लिया है और इसे 31 अक्टूबर से संभवतः खोल दिया जाएगा।

40 मिनट का हो जाएगा सफर, नहीं लगेगा जाम

कुम्हारी टोल प्लाजा एक कर्मचारी ने बताया कि भिलाई और रायपुर के बीच रोजाना 30-35 हजार दो पहिया वाहन गुजरते हैं। सबसे अधिक संख्या सुबह 9-11 और शाम को 5-7 बजे के बीच रहती है।

अधिकतर लोग रायपुर में जॉब करते हैं और भिलाई से आना जाना करते हैं। इतनी संख्या में एक साथ दो पहिया वाहनों के निकलने से सर्विस रोड में जाम लग जाता था। ऐसे में बाइक चालक को एक से डेढ़ घंटा का समय लगा जाता था। सभी दो पहिया वाहनों को के फ्लाई ओवर से गुजार देने से सफर 40 मिनट का हो जाएगा और जाम भी नहीं लगेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।