रायपुर नगर निगम ने बड़े संस्थानों और सोसायटियों के लिए CPCB पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया

टीआरपी।नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने भाठागांव चौक से दतरेंगा मोड तक बन रही इको फ्रेंडली सड़क के निर्माण में हो रहे अत्यधिक विलम्ब पर कड़ी नाराजगी जताई है। महापौर के कड़े रुख के बाद निगम प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर 3 दिनों के भीतर डामरीकरण कार्य अनिवार्य रूप से शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

भाठागांव चौक से दतरेंगा मोड तक यातायात का भारी दबाव रहता है। सड़क निर्माण में देरी और उड़ती धूल के कारण न केवल दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है, बल्कि क्षेत्र के रहवासियों और राहगीरों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।

ठेकेदार को चेतावनी: दंडात्मक कार्रवाई के लिए रहें तैयार


कार्यपालन अभियंता ने 15वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत कराए जा रहे इस कार्य के लिए अनुबंधित एजेंसी मेसर्स नरेश एंड कम्पनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद डामरीकरण शुरू नहीं किया गया, जिससे निगम की छवि धूमिल हो रही है। यदि अगले 3 दिनों में कार्य प्रारंभ नहीं होता है, तो अनुबंध की कंडिका 2 एवं 3 के तहत एजेंसी पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

See also  टीआरपी ब्रेकिंग: आखिरकार कोरोना टेस्ट किट की खरीदी का टेंडर फाइनल, अब की बार मोटी कमाई करने पेट्रोल पम्प, सिक्यूरिटी सर्विस,लकड़ी टाल वाले भी टेंडर में आए

जनप्रतिनिधियों और जनता में आक्रोश


गौरतलब है कि 18 फरवरी 2026 को भी कार्य की गति बढ़ाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ठेकेदार द्वारा निर्देशों की अनदेखी की गई। मार्ग पर भारी वाहनों के दबाव और अधूरे काम की वजह से परियोजना की प्रगति बाधित हो रही है, जिससे स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी है।

यदि 3 दिनों के भीतर डामरीकरण का काम धरातल पर शुरू नहीं होता है, तो नगर निगम ठेकेदार का अनुबंध रद्द करने या भारी जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।