Mayor Did Not Convene Regular General Meeting For 5 Months -भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे ने महापौर से किया सवाल
Mayor Did Not Convene Regular General Meeting For 5 Months -भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे ने महापौर से किया सवाल

रायपुर। मानसून आने में अब कुछ दिन शेष है। निगम अमला कोरोना से निपटने के बाद अब मानसून से पूर्व तैयारी को लेकर दावा किया है। साथ ही कहा है कि इस बार राजधानीवासी जल भराव की समस्या से परेशान नहीं होंगे।

राजधानी रायपुर नगर पालिका निगम रायपुर के महापौर एजाज़ ढेबर ने कहा कि इस बार मानसून के पूर्व तैयारी रणनीति पूर्व की जा रही है। पहले से ही ज़िम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बैठक लेकर निगम क्षेत्र के लिए सभी 10 जोन में चार-चार नाला चिन्हित किये गए हैं, जिसमें पानी उफान पर होने से गंदे पानी सड़कों में या कालोनियों में भर जाते हैं। इस बार लोग परेशान न हो इसके लिए पूर्व तैयारी किए जा रहे हैं ताकि गंदे पानी सड़कों में न आएं न, ही कॉलोनियों में भरे।

बता दें रायपुर नगर निगम द्वारा गोरखा नाला, वीवी विहार नाला, अणुव्रत नाला, जल विहार नाला, चार मुखी नाला, सुरभि नाला और जब्बार जैसे नाले की सफाई शुरू करवा दी है। नगर निगम द्वारा नालों की सफाई पोकलेन के माध्यम से कराया जा रहा है।

See also  ब्रेकिंग: रायपुर के एजाज, दुर्ग के धीरज, चिरमिरी की कंचन रायगढ़ की जानकी व धमतरी के विजय होंगे महापौर, दोपहर बाद साफ होगी तस्वीर

ग़ौरतलब है कि हर साल राजधानी में जल भराव समस्या आती है। अब तक इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है। इस बार भी रणनीति पूर्व काम कर जल भराव से मुक्ति दिलाने का का दावा किया गया है। निगम ने कितनी तैयारी की ये तो मानसून आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर