रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब सिलेंडर के चक्कर काटने से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की योजना के तहत शहर में नेचुरल गैस पाइपलाइन (PNG) बिछाने का काम बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। इस अहम प्रोजेक्ट की कमान हरियाणा सिटी गैस कंपनी को सौंपी गई है, जिसकी तैयारियों को लेकर नगर निगम मुख्यालय में एक बड़ी समीक्षा बैठक हुई।

पाइप लाइन टूटी तो नपेंगे अधिकारी

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने साफ कर दिया है कि विकास के नाम पर जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने हरियाणा सिटी गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों को दो टूक कहा है कि काम शुरू करने से पहले निगम से अनिवार्य रूप से एनओसी (NOC) लेनी होगी और तय शुल्क जमा करना होगा।

भीषण गर्मी को देखते हुए निर्देश दिए गए हैं कि गैस पाइपलाइन बिछाते समय शहर की पेयजल सप्लाई वाली पाइपलाइन बिल्कुल भी क्षतिग्रस्त नहीं होनी चाहिए। जहां भी सड़क की खुदाई होगी, काम खत्म होते ही उसी वक्त सड़क की मरम्मत करनी होगी ताकि ट्रैफिक जाम न लगे। सभी जोन कमिश्नरों और नगर निवेश विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे एजेंसी के साथ मिलकर काम करें।

See also  कांग्रेस नेता अहमद पटेल की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, कुछ हफ्ते पहले पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव

नगर निगम मुख्यालय में हुई हाई-लेवल मीटिंग

बता दें कि इस बैठक में अपर आयुक्त पंकज शर्मा, नगर निवेश के कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह समेत सभी जोन के इंजीनियर मौजूद रहे। दरअसल, रायपुर नगर निगम चाहता है कि इस केंद्र सरकार की इस जनहितैषी योजना का लाभ रायपुरवासियों को मिले, लेकिन बिना किसी अव्यवस्था के। एजेंसी के प्रतिनिधि राकेश रंजन को निर्देश दिया गया है कि वे जोन अधिकारियों के साथ मिलकर ही काम शुरू करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।