Firecracker Factory Blast: त्रिशूर। केरलम के त्रिशूर जिले में मंगलवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई। मौके से 10 शव मिले, जबकि 3 लोगों के शरीर के हिस्से मिले हैं। वहीं कई घायलों की हालत गंभीर है।

Firecracker Factory Blast: घायलों के लिए इलाज के ​लिए चार जिलों से मेडिकल टीम बुलाई गई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि त्रिशूर हादसे में घायल लोगों के इलाज के लिए त्रिशूर मेडिकल कॉलेज, जनरल अस्पताल और आसपास के अस्पतालों में व्यवस्था की गई है।

Firecracker Factory Blast: जानकारी के अनुसार पटाखे खेतों के बीच बने शेड में बनाए जा रहे थे। हादसे के समय करीब 40 लोग मौजूद थे। फायर ब्रिगेड, पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन रुक-रुक कर विस्फोट होने से रेस्क्यू में दिक्कत आई। धमाके में आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

See also  pakistan saudi turkiye joint defence agreement: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट, सामने आई भारत की पहली प्रतिक्रिया

Firecracker Factory Blast: मृतकों के परिवार को 2-2 लाख का मुआवजा

पीएम मोदी ने हादसे में मरने वाले लोगों के लिए संवेदना जताई और मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया है। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में मास कैजुअल्टी प्रोटोकॉल लागू किया गया है। बर्न यूनिट तैयार रखी गई है। आसपास के जिले तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोट्टायम और कोझिकोड से डॉक्टरों की टीमें भी इलाज में मदद के लिए भेजी जा रही है।