CG Transfer News
CG Transfer News

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चिकित्सकों की तबादला सूची जारी कर दी है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कुल 14 चिकित्सकों के नाम शामिल हैं। तबादला आदेश के तहत कई डॉक्टरों को नए पदस्थापना स्थल के साथ-साथ प्रभारी अधिष्ठाता और प्रभारी अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल का असर प्रदेश के कई शासकीय मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों पर पड़ेगा।

रायपुर से कबीरधाम तक बदलाव

आदेश के मुताबिक डॉ. प्रतिभा जैन शाह, प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर को प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. अजय कोसाम, प्राध्यापक, शिशुरोग विभाग को कबीरधाम से हटाकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।

जशपुर मेडिकल कॉलेज को भी मिला नया प्रभारी अधिष्ठाता

डॉ. गोपाल सिंह कंवर, प्राध्यापक, मेडिसिन विभाग कोरबा से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. एस.पी. कुजूर, प्राध्यापक, सर्जरी विभाग को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कुनकुरी, जशपुर से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है।

See also  ट्रक में मिली 23 लाख रुपये की साड़ियां, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी बदली

डॉ. रविकांत दास, प्राध्यापक, अस्थि रोग विभाग, रायपुर को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा की जिम्मेदारी दी गई है। इससे कोरबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल के प्रशासनिक कामकाज में बदलाव होगा।

अंबिकापुर में भी प्रशासनिक फेरबदल

डॉ. अविनाश मेश्राम, संचालक सह प्राध्यापक, पैथोलॉजी विभाग को अंबिकापुर से स्थानांतरित कर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग में प्राध्यापक सह संचालक बनाया गया है। वहीं डॉ. आर.सी. आर्या को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में प्रभारी अधिष्ठाता बनाया गया है। इसी तरह डॉ. राकेश निगम, प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग को अंबिकापुर में ही प्रभारी अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जांजगीर-चांपा और बिलासपुर में भी बदलाव

डॉ. ए.आर. बेन, प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग को जांजगीर-चांपा से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं डॉ. ओंकार कश्यप, प्राध्यापक, बायोकमेस्ट्री विभाग को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा बनाया गया है।

दुर्ग मेडिकल कॉलेज में दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

See also  रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 72 ट्रेनें रद्द, 22 के बदले गए रूट

डॉ. कुलदीप सांग, प्राध्यापक, दंतरोग विभाग को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक के पद से हटाकर प्राध्यापक, दंत रोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है। वहीं डॉ. अमित अग्रवाल, प्राध्यापक, जनरल सर्जरी विभाग, दुर्ग को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है।

मनेन्द्रगढ़ से अंबिकापुर तक डॉक्टरों की नई पदस्थापना

डॉ. अरुणेश सिंह, प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग को मनेन्द्रगढ़ से स्थानांतरित कर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है। जबकि डॉ. जयपाल चंद्रवंशी, प्राध्यापक, मेडिसिन विभाग को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।