रायपुर। प्रसिद्ध धारावाहिक “रामायण” के श्री रामचंद्र – अरुण गोविल एवं मां सीता – दीपिका चिखलिया ने आज कौशल्या माता धाम चंदखुरी पहुंचकर माता कौशल्या और प्रभु श्री राम का दर्शन किया और छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू ने दोनों कलाकारों को बस्तर के हस्तशिल्पकारों द्वारा निर्मित मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की बेल मेटल की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया साथ ही राम वन गमन पर्यटन परिपथ निर्माण के तहत चंदखुरी सहित 9 स्थलों में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।