टीआरपी डेस्क। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में पढ़ने वाले और आईआईटी में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी सूचना आई है। आईआईटी दिल्ली के नए डायरेक्टर रंगन बनर्जी ने भारत के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान का सिलेबस बदलने की जानकारी दी है। एक इंटरव्यू के दौरान IIT Delhi के निदेशक रंगन बनर्जी ने कहा कि आईआईटी का सिलेबस पूरी तरह से बदलने वाला है। ये IITD के सभी कोर्सेस के लिए होगा। उन्होंने आगे कहा कि यह बदलते समय की मांग है। बता दें कि आईआईटी दिल्ली करीब एक दशक बाद अपना Syllabus बदलने जा रहा है।

आईआईटी दिल्ली के नए निदेशक के अनुसार फिलहाल Curriculum की पूरी समीक्षा की जा रही है। ताकि स्टूडेंट्स का अनुभव बेहतर बन सके। इसके लिए एक पैनल बनाया गया है जो संस्थान में संचालित हो रहे सभी कोर्सेस के सिलेबस का रिव्यू कर रहा है।’

तो नया सिलेबस कैसा होगा?

आईआईटी के डायरेक्टर के अनुसार ‘हम अपने करिकुलम में स्टूडेंट्स को असल दुनिया की समस्याओं से रूबरू कराकर उसके समाधान के लिए तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। सिलेबस भी इसी अनुसार तैयार होगा।’

See also  आरक्षक भर्ती ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि बढ़ी

IIT Delhi से अब तक 54000 ग्रेजुएट

प्रोफेसर बनर्जी ने कहा, ‘नॉलेज और टेक्नोलॉजी का दायरा काफी तेजी से बदल रहा है। हमें अपने पाठ्यक्रम को उसकी रफ्तार से मैच कराना होगा। उसके लिए सिलेबस का निरंतर विकास करना और उसे प्रासंगिक रखना जरूरी है। क्लासरूम में होने वाली पढ़ाई और प्रैक्टिकल में समानता होनी चाहिए।’

आईआईटी दिल्ली की शुरुआत से अब तक इंजीनियरिंग, फिजिकल साइंस, मैनेजमेंट, सोशल साइंसेस समेत सभी कोर्सेस से अब तक करीब 54 हजार स्टूडेंट्स ग्रेजुएट हो चुके हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।