AIIMS रायपुर

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के चेयरमेन और रिटायर IAS टामन सोनवानी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जानकारी अनुसार उन्हें उनकी पत्नी के साथ रायपुर एम्स अस्पताल ले जाया गया है। बता दें, स्वास्थय विभाग के अनुसार, देर रात तक एक बार फिर 1 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिल सकते हैं। वहीं केंद्र सरकार ने भी छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ कोरोना संक्रमण के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है।

बीते दिन शनिवार रात के आकड़ो के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 3162 नए मरीज मिले थे। जो साल 2021 का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं महाराष्ट्र देश में नंबर वन पर है। जहां बीते दिन 35726 नए मरीज एक दिन में मिले। साथ ही कर्नाटक तीसरे नंबर पर है, जहां 2886 मरीज मिले।

वहीं छत्तीसगढ़ में पिछले 1 साल में जिन शहरों में कोरोना से सबसे अधिक मौतें हुई। उनमें दुर्ग जिले में 707, राजनांदगांव में 196, बालोद में 103, रायपुर में 870, जांजगीर-चांपा में 244, बिलासपुर में 224, रायगढ़ में 327, बस्तर में 93, कांकेर में 68, बीजापुर में 28, सरगुजा में 100 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुर्ग में 6679, रायपुर में 4858, राजनांदगांव में 893, बेमेतरा में 585, बिलासपुर में 857, धमतरी में 289, सूरजपुर में 258, रायगढ़ में 218, कोरबा में 302 और सुकमा में सबसे कम 14 एक्टिव मरीज हैं।

See also  सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू, मुख्यमंत्री बघेल ने दी बच्चों को शुभकामनाएं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।