रोटरी क्लब ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को डोनेट किया 81 ICU बेड, वेंटिलेटर व अन्य सामान

रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल ऑफ रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-3261 इन एसोसिएशन विथ रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-5300 ने अपने सेवाभावी कार्यों के तहत कोरोनाकाल में एक बार फिर मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए रायपुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को आज 81 आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, सीरिंज पम्प व डेफीब्रिलीएटर डोनेट किया।

कोविड के नियमों का पालन करते हुए गूगल मीट के माध्यम से ही हेडिंग ओवर सेरेमनी किया गया। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने इस सहयोग के लिए रोटरी क्लब को धन्यवाद दिया। गूगल मीट में प्रोजेक्ट चेयरमेन इरफान बुखारी, डीजी रो.एफ.सी.महंती, पीडीजी रो.दीपक मेहता, पीडीजी रो.रणजीत सैनी, प्रेसीडेंट रो.आशीष अग्रवाल, सेक्रेटरी रो.सचिन बाफना, पूर्व सेक्रेटरी रो.सोम अग्रवाल, प्रमुख सहयोगी रो.मनीष अग्रवाल शामिल हुए। रोटरी के सदस्यों ने कहा कि आगे और भी सहयोग करने वे तैयार हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।