रायपुर। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बेटे सूरज महंत के राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय होने के बाद उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन अटकलों पर डॉ. महंत ने साफ कहा कि बेटे की राजनीति में एंट्री को लेकर फिलहाल कोई योजना नहीं है और इसे मीडिया की कल्पना बताया।

डॉ. महंत ने कहा कि सूरज इस समय केवल उनके और सांसद ज्योत्सना महंत के सहारे के तौर पर साथ रहते हैं। उन्होंने कहा, इस उम्र में हमें भी घूमने-फिरने के लिए एक सहारे की जरूरत होती है। स्वाभाविक है कि बेटा कभी मां के साथ रहता है, कभी मेरे साथ। वह अभी एक बच्चे की तरह हमारे साथ काम कर रहा है।

बेटे के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजनीति में आगे बढ़ाने को लेकर न तो कोई जल्दबाजी है और न ही ऐसी कोई आवश्यकता। जब हम राजनीति से हटेंगे, तब वह खुद कोशिश करेगा या उसे आगे लाने का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल इस पर सोचने का समय नहीं है।

See also  12 हिरणों की मौत मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, यूरिया और अन्य सामान जब्त

गौरतलब है कि सूरज महंत ने हाल ही में कहा था कि वे किसी पद के भूखे नहीं हैं। माता-पिता की सेवा करना और कांग्रेस के सिपाही के रूप में काम करना ही उनका धर्म है। उनके इस बयान के बाद ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई थीं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।