एंटरटेनमेंट डेस्क। जनवरी महीने के नए वीक की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में हर हफ्ते में सिनेमा जगत की नई फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज किया जाता रहता है। हर कोई ये जानना चाहता है कि इस सप्ताह में मनोरंजन जगत की तरफ से क्या कुछ लेटेस्ट आने वाला है।

इस हफ्ते यानी 19 से 23 जनवरी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज मिलने वाला है। जहां एक तरफ सिनेमाघरों में बड़ी फिल्मों की चर्चा है, वही दूसरी तरफ ओटीटी पर भी कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही है, जो दर्शकों का पूरा हफ्ता बना देंगी, रोमांस, ड्रामा, एक्शन, क्राइम और साइंस हर तरह का कंटेंट इस बार ओटीटी में मौजूद है। तो आइए जानते हैं कि अपकमिंग वीकली रिलीज की लिस्ट में किसके नाम शामिल हैं।

ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स (A Knight of the Seven Kingdoms)

हॉलीवुड वेब सीरीज को 19 जनवरी यानी कल ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा चुका है। गेम ऑफ थ्रोन्स से नाता रखने वाली फैंटेसी थ्रिलर वेब सीरीज ‘ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स’ की ओटीटी रिलीज इस हफ्ते की शुरुआत से हो चुकी है। अगर आप गेम ऑफ थ्रोन्स फ्रेंचाइजी की शौकीन हैं, तो ये सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी।

स्टील (Steal)

इस हफ्ते यानी 21 जनवरी को इस अंग्रेली सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। यह हॉलीवुड की लेडीसुपरस्टार सोफी टर्नर स्टारर वेब सीरीज भी इस हफ्ते आने वाली है। इस सीरीज के ट्रेलर ने काफी हद तक सिनेप्रेमियों को प्रभावित किया है।

फाइंडिंग हर एज (Finding Her Edge)

अगर आपको रोमांटिक ड्रामा देखना पसंद हैं तो इस वीक आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज ‘फाइंडिंग हर एज’ को देख सकते हैं, जिसे 22 जनवरी से ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा।

बॉर्डर 2 (Border 2)

इस हफ्ते 23 जनवरी शुक्रवार को बॉर्डर 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फैंस सनी देओल की मल्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार अहम भूमिका में मौजूद हैं।

स्पेश जेन- चंद्रयान (Space Gen: Chandrayaan)

‘स्पेश जेन- चंद्रयान’ वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इसे आप 23 जनवरी से देख सकते है। इसरो के चंद्रयान मिशन की असफलता के बाद सफलता की कहानी आपको वेब सीरीज स्पेश जेन- चंद्रयान में देखने को मिलेगी। इस सीरीज का ट्रेलर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

द बल्फ (The Bluff)

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड अभिनेता कार्ल अर्बन संग फिल्म ‘द बल्फ’ में नजर आएंगी। ये एक एक्शन थ्रिलर मूवी है, जिसे रिलीज होने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 25 जनवरी 2026 को प्रियंका की ये हॉलीवुड मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।