टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में अब लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है। दक्षिण पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्से और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून आगे बढ़ा है।

इसके कारण छत्तीसगढ़ में मानसून का मिजाज बदल सकता है। आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसी के साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होगी और बिजली भी चमकेगी। बता दें कि प्रदेश में शनिवार को सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा। इस जिले का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि इस वर्ष केरल में मानसून आठ दिन विलंब से आया है, इसे देखते हुए छत्‍तीसगढ़ में भी मानसून आठ दिन विलंब से आने की संभावना है। ऐसी कयास है कि 21 जून को मानसून जगदलपुर में और 24 जून को रायपुर में प्रवेश करेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून की रफ्तार और ज्यादा रही तो मानसून इन तारीखों से पहले भी पहुंच सकता है।

जानें प्रमुख शहरों का तापमान

  • रायपुर 42.2 32.1
  • बिलासपुर 43.0 30.0
  • जगदलपुर 40.4 28.2
  • अंबिकापुर 40.0 26.2
  • पेंड्रा रोड 40.3 25.4

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।