रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अटल एक्सप्रेसवे (फुंडहर रोड) पर एक तेज रफ्तार मालवाहक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गाड़ी बेसन की बोरियों से पूरी तरह लदी हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी की रफ़्तार इतनी ज्यादा थी कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे जा पलटी। चालक किसी तरह खुद बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन उसका साथी वाहन के अंदर ही फंस गया था। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और फंसे हुए शख्स को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों घायल की स्थिति सामान्य है हालांकि वे बात करने की स्थिति में नहीं हैं। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।