Kumari Selja will Come To Raipur On Wednesday - कांग्रेस प्रदेश प्रभारी लेंगी मंत्रियों और मेयर की बैठक

रायपुर। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा छत्तीसगढ़ के दौरे पर है। इस दौरान महत्वपूर्ण बैठक लेने राजीव भवन पहुंची है। राजीव भवन में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक अंदाज में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कुमारी सैलजा कर्यकर्ताओं के साथ थिरकती नजर आईं।

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक अंदाज और पंथी नृत्य के जरिए जबरदस्त स्वागत किया गया। बता दें कि आज प्रदेश प्रभारी मैराथन बैठक ले रही हैं। प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक के बाद ब्लॉक अध्यक्ष की बैठक लेने वाली है। माना जा रहा है कि बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के साथ साथ चुनावी रणनीति और सांगठनिक स्तर पर भी चर्चा होनी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।