नई दिल्ली। आईसीआईसीआई लोन मामले में वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को सीबीआई ने गिरफ़्तार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने शुक्रवार को आईसीसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर की भी गिरफ़्तारी हुई थी। उन पर वीडियोकॉन ग्रुप को दिए तीन हज़ार करोड़ रुपए के कर्ज में गड़बड़ी करने का आरोप है।

बता दें कि जिस समय वीडियोकॉन को कर्ज दिया गया था उस समय चंदा कोचर आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख थीं। सीबीआई ने गिरफ़्तारी के बाद चंदा और उनके पति को कोर्ट में पेश किया और तीन दिन की रिमांड की मांग की, कोर्ट ने सीबीआई की ये मांग मंजूर कर ली।

See also  अपमान का बदला लेने छात्र ने टीचर की 101 बार चाकुओं से गोदकर कर दी हत्या, पढ़ें पूरी खबर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।