रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्मचारी संगठन 22 अगस्‍त सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। इसे देखते हुुए सरकार ने चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा द्वारा गोपनीय आदेश जारी करते हुए 40 तेजतर्रार अधिकारियों को राजधानी बुलाया गया है , यही नहीं पीटीएस माना पीटीएस राजनांदगांव अन्य जगह से भी फोर्स बुलाकर राजधानी रायपुर में तैनाती की जा रही है ताकि हड़ताली कर्मियों से निपटा जा सके ।

वहीं आंदोलन की अगुवाई कर रहे संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने दावा किया है कि, इस हड़ताल में 96 कर्मचारी-अधिकारी संगठन शामिल हो रहे हैं। हड़ताल की वजह से अगले कुछ दिनों तक स्कूलों में पढ़ाई, न्यायिक प्रक्रिया, राजस्व मामलों के निपटारे से लेकर सामान्य सरकारी कामकाज ठप हो जाने का खतरा मंडरा रहा है।

आंदोलन को लेकर सरकार भी सख्ती के मूड में है। कलेक्टरों को वैकल्पिक व्यवस्था से कामकाज जारी रखने को कहा गया है। बता दें कि फेडरेशन दो सूत्री मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलित है। इसमें केन्द्र के समान देय तिथि से 34% महंगाई भत्ता एरियर्स सहित एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता देने की मांग शामिल है।

See also  छत्तीसगढ़ के सभी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की 1070 सीटों को मिली मान्यता, एडमिशन अगले माह से

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।