सरगुजा पुलिस
सरगुजा पुलिस

टीआरपी डेस्क। नशे के खिलाफ सरगुजा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बार पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 20 लाख रूपये का ब्राउन शुगर बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस की स्पेशल टीम ने की है। पुलिस के मुताबिक अंबिकापुर के ब्राम्हण पारा इलाके में नशे के कारोबार की सुचना मिली थी, जिसकी पतासाजी के लिए पुलिस की स्पेशल टीम को लगाया गया था।

इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि यहाँ का रहने वाला भीम उर्फ कृष्णा नामदेव गढ़वा से ब्राउन शुगर लाकर इलाके में बेच रहा है। मौके पर कृष्णा को पकड़ा गयाऔर तलाशी के दौरान उसके पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 10 लाख रूपये बताई गई है।

एक अन्य कार्रवाई में कृष्णा के रिश्ते के भाई टेढ़ा उर्फ मधुसुदन नामदेव को शंकरघाट इलाके में ब्राउन शुगर बेचते हुए पकड़ा गया। इसके पास भी लगभग 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इस तरह पुलिस ने दोनों भाइयों से कुल 50 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया जिसकी अनुमानित कीमत 20 रूपये है। बहरहाल पुलिस द्वारा ब्राउन शुगर के कारोबार में लगे पुरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।